पीलीभीत, फरवरी 16 -- पूरनपुर। घर में मौजूद बुजर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हजारा क्षेत्र के गांव सिद्धनगर की साठ वर्षीय कमलजीत कौर पत्नी बाबा सिंह शनिवार रात अपने घर में मौजूद थी। उनकी बेटी और दामाद गांव में ही एक तिलक समारोह में गए थे। रात लगभग दस बजे दोनों वापस घर पहुंचे। इस दौरान उनको कमलजीत का शव घर में पड़ा मिला। अचानक महिला की मौत होने से खलबली मच गई। महिला का बिस्तर बिखरा हुआ था। आभूषण भी बिखरे पड़े थे। नाक से खून निकल रहा था। बेटी रंजीत कौर की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। थाना हजारा पुलिस ने महिला कमलजीत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलजीत के घर में ही उनकी गोद ली हुई बेटी रंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.