प्रयागराज, जनवरी 11 -- बगहा हंडिया निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शनिवार सुबह बगहा रेलवे क्रासिंग के पास उसका शव पाया गया। बुजुर्ग ने आत्महत्या की या वह हादसे का शिकार हुआ, यह ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बगहा निवासी 60 वर्षीय फूलचंद यादव गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार सुबह उनका ट्रेन से कटा शव पाया गया। भतीजे विकास ने बताया कि फूलचंद की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उससे तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। कुछ साल से सुमन नाम की एक महिला और उसका बेटा अमित फूलचंद के साथ रह रहे थे। बीच में सुमन कहीं चली गई थी लेकिन बेटा फूलचंद के पास ही था। विकास का आरोप है कि अमित उसके दादा पर जमीन बेचने का दबाव बनाता था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। वह कुछ जमीन बिकवा भी चुका है। लंबे समय ...