औरैया, जनवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। जालौन चौराहा निवासी एक परिवार की पांच महीने की बालिका की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन बच्ची को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार जालौन चौराहे निवासी शिवम की पांच महीने की पुत्री दिव्यांशी की तबीयत शनिवार सुबह बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने देखते ही बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजन इसे सर्दी लगने से हुई मौत बता रहे हैं, हालांकि चिकित्सीय पुष्टि नहीं हो सकी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए बच्ची का शव घर ले गए। बच्ची की मौत से परिवार में शोक का माहौल है और परिजन गमगीन हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...