हरदोई, दिसम्बर 3 -- हरदोई। हरियांवा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12 साल की बालिका की मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपने विरोधियों पर तंत्र-मंत्र से मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया । हरियावां थाना क्षेत्र के रारा गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री पल्लवी को सुबह अचानक से झटके आए। उसने अपनी बेटी को गोद में उठाया। इतनी ही देर में बेटी ने दम तोड़ दिया। अमित ने बताया कि उसकी छत के ऊपर लौंग आदि पूजन सामग्री मिली है। शक है कि उसकी बेटी के ऊपर तंत्र-मंत्र किया गया है जिससे उसकी मौत हो गई है। अमित कुमार ने यह भी बताया 2019 में उसकी पत्नी साधना पर भी तंत्र-मंत्र किया गया था जिससे उसकी भी मौत हो चुकी है। भतीजे लव कुश के ऊपर भी ऐसे ही तंत्र-मंत्र किया गया था, जिसकी करीब चार माह पहले...