मैनपुरी, जनवरी 8 -- करहल। थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक के न जागने पर परिजनों ने उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ग्राम कोयला हाल निवासी बुझिया पुल सात वर्षीय सक्षम उर्फ तेजस पुत्र अमित कुमार बीते बुधवार सुबह खान खाकर सो गया था। जब काफी देर तक बालक नींद से उठा नहीं तो मां उसे जगाने गई, लेकिन बालक ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। आनन-फानन में परिजन बालक को लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में कोई ठोस जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.