देवरिया, मार्च 24 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राजनगर में एक महिला की शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर मौत हो गई। वह दो माह से अपने मायके रह रही थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। नगर के राजनगर की रहने वाली प्रतिज्ञा चौहान (25) पुत्री बृजेश चौहान की शादी एक वर्ष पूर्व गोपालगंज जिले (बिहार) के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमवा घाट निवासी अभय चौहान पुत्र रमाशंकर चौहान के साथ हुई थी। प्रतिज्ञा दो माह पहले अपने मायके आई हुई थी। शनिवार को प्रतिज्ञा के माता-पिता इलाज के लिए गोरखपुर गए। भाई हार्दिक बरहज नगर के पैना रोड स्थित अपनी दुकान पर चला गया। प्रतिज्ञा घर पर अकेली थी। शाम को दुकान बंद कर भाई घर लौटा तो अंदर का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गईं। प्रतिज्ञा आंगन के रेलिंग में बंधे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.