लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- जंगबहादुरगंज निवासी संजय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा जंगबहादुरगंज निवासी 48 वर्षीय संजय कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। जेबीगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि संजय कुमार का शव कमरे की छत में लगे कुण्डे में लटका मिला है। संजय की शादी सोलह वर्ष पहले गीता देवी के साथ हुई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय का उसकी पत्नी से विवाद आए दिन होता रहता था। संजय कुमार की मां सावित्री देवी की सूचना पर पुलिस ने संजय कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.