बाराबंकी, जनवरी 23 -- सफदरगंज। थाना क्षेत्र के रसौली कस्बा में आठ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की बुधवार को मौत हो गई। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या किये जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर सफदरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 14 जनवरी को हुई थी घटना: सफदरगंज थाना के रसौली कस्बा निवासी प्रवेश यादव उर्फ गोलू की पत्नी शिवानी यादव (24) 14 जनवरी की शाम को अपने घर में कमरे में फंदे पर लटकी मिली थीं। परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो उसे फंदे से उतार कर आनन-फानन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसका उपचार कराया जा रहा था। 21 जनवरी को हुई मौत: परिजनों ने शिवानी को उपचार के लिए लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भ...