उन्नाव, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के भड़सर नौशहरा गांव के रहने वाले युवक का शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालत में गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। जानकारी पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भड़सर नौशहरा गांव के रहनेवाले 32 वर्षीय नन्हा का शव शुक्रवार देर शाम गांव के बाहर स्थित पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मौत का कारण परिजन कारण स्पष्ट नहीं कर सके। लेकिन ग्रामीणों में भूमि बंटवारे को लेकर घरेलू कलह की चर्चाएं रहीं। नन्हा मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी सीमा व एक बेटी सहित अन्य परिजन रो रो कर बेहाल होते रहे। शनिवार दो...