रुद्रपुर, जनवरी 20 -- किच्छा। रुद्रपुर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय दलविंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र सुखचैन सिंह निवासी भमरोला रुद्रपुर खेती किसानी के साथ दूध बांटने का काम करता था। दलविंदर सोमवार सुबह ग्यारह बजे नानकमत्ता जाने की बात कह कर घर से निकला था। मंगलवार सुबह पुलिस को दलविंदर का शव गन्ने के खेत में पेड़ से मफलर के फंदे पर लटका मिला। दलविंदर की एक तेरह वर्षीय पुत्री है। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.