कुशीनगर, जनवरी 28 -- जोकवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दहारी पट्टी मुसहर टोली के समीप सोमवार की रात करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मुसहर युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल की तथा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते सोमवार की रात आठ बजे के करीब दहारी पट्टी गांव के मुसहर बस्ती में सभी लाग खा पीकर सोने की तैयारी में थे। तभी किसी ने बस्ती से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से मुसहर युवक की फंदे से लाश लटकती होने की सूचना दी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गयी। युवक की पहचान गांव के ही नंदलाल प्रसाद 20 वर्ष पुत्र स्व. दहारी प्रसाद के रूप में हुई। मौके पर तुर्कपट्टी पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना की बारीकियों से जांच करन...