महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नाथनगर में रविवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। युवती दुपट्टे से बने फंदे पर एक पोखरे के किनारे स्थित पेड़ में झूलती मिली। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोग सुबह टहलने निकले थे। तभी लोगों ने शव देखा और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पाकर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह युवती शनिवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उ...