मिर्जापुर, जनवरी 12 -- हलिया। थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में पुआल और धान में आग लग गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पुआल और धान जलकर राख हो गया। हथेड़ा गांव निवासी दिलराजी देवी ने बस्ती में ही मवेशियों के लिए लगभग दो बीघा का पुआल और धान रखा था। दोपहर लगभग एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की लपटें देख गांव के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीण पुलिस को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। उधर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव मय हमराही संग मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने मोटरपंप चालू कराकर घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पुआल और धान जल गया। समय रहते आग...