काशीपुर, फरवरी 8 -- काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12 वीं की छात्रा लापता हो गई। पिता ने एक युवक पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। कुंडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीया बेटी कक्षा 12 वीं की छात्रा है। छह फरवरी की सुबह आठ बजे बेटी स्कूल जाने के लिए कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। स्कूल में पता चला कि बेटी स्कूल पढ़ने नहीं आई थी। उनको शक है कि गुरविंदर सिंह उर्फ बोबी बहला फुसलाकर उनकी बेटी को अपने साथ कहीं लेकर गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.