बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- चौकी क्षेत्र के गांव भगवानपुर में एक नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर बहन की हत्या का आरोप लगाकर शिकायत की है। जबकि दूसरे पक्ष ने आत्महत्या की बात कही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी कर रही है। शिकारपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी रविन्द्र ने पुलिस को 112 पर शिकायत कर अपनी बहन की हत्या किये जाने की शिकायत की। शिकायत पर चौकी व थाना पुलिस घटनास्थल भगवानपुर पहुंच गई। सूचना पर सीओ रामकरन सिंह व एसओ वीरपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गये। 20 वर्षीय मृतका मोनिका के ससुरालीजनों ने बताया कि महिला ने घर में रखा विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। बताया कि गांव भगवानपुर निवासी राजा पुत्र रामपाल की शादी 6 माह पूर्व थाना शिकारपुर के गांव कुतुबपुर निवासी चतर सिंह ...