संभल, मार्च 23 -- बहजोई। संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की देर रात बहजोई-रजपुरा रोड पर गांव कुंवरपुर में स्थित दूध के मिनी प्लांट में आग लग गई। आनन-फानन प्लांट संचालक समेत अन्य लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन जब तक लाखों का माल जलकर खाक हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी सरोज पत्नी ललतेश कुमार ने दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात अचानक से प्लांट में आग लग गई। प्लांट के ऊपर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उसके ससुर सो रहे थे। धुंआ उठता देख पति को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक रात को फायर व 112 डॉयल पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक प्लांट में रखी कीमती मशीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.