बाराबंकी, नवम्बर 29 -- सिरौलीगौसपुर। बदोसराय थाना क्षेत्र के मरौचा मजरे बिबियापुर गांव के पास तालाब में गुरुवार की रात एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। किशोर मवेशी चराने के लिए घर से निकला था। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। मरौचा मजरे बिबियापुर गांव निवासी गुड्डू रावत का 14 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार गुरुवार की दोपहर मवेशी चराने के लिए गांव के बाहर गया था लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीण व परिजन गांव के पास स्थित तालाब पर पहुंचे तो देखा मनोज का शव तालाब में उतरा रहा था। यह देख कर वहां हड़कंप मच गया। परिजन चीखते हुए रोने लगे। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। मनोज तालाब में कैसे डूबा इसको लेकर सभी सवाल उठा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाह...