मेरठ, फरवरी 9 -- सरधना। कपसाड़ गांव से कक्षा छह का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। विनोद कुमार पुत्र धन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र अनिकेत शनिवार को घर से बाहर खेलने निकला था। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। कई घंटे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। रविवार को पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कर पुलिस को मामले से अवगत कराया और किसी अनहोनी की आशंका जताकर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और छात्र की तलाश में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...