अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगपुर मुस्तफाबाद गांव निवासी आयुष (14) पुत्र स्वर्गीय सुनील कक्षा सात का छात्र था, मंगलवार की रात उसकी घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र शाम सात बजे तक सामान्य था और रात में उसने दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत के कारणों की तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल अचानक किशोर की मौत किस कारण से हुई है यह अभी भी सवाल बना हुआ है। मृतक आयुष दो भाइयों में सबसे बड़ा था और पिता की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.