बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता नरैनी में ताला बंदकर खेत गई महिला के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। महिला के घर से आग की लपटें और धुआं निकलते देख गांववालों ने उसे सूचना दी। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इससे पहले गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। कालिंजर थानाक्षेत्र के पिपरा गांव के मजरा केवटनपुरवा निवासी सतरूपा पत्नी राहुल निषाद सुबह अपने घर में ताला लगाकर खेत गई थी। ताला बंद घर में आग लग गई। गांववालों ने घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं तो खेत पहुंचकर उसे सूचना दी। गांव के लोगों की सहायता से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया जा सका। लेकिन इससे पहले गृहस्थी, आनाज, बाइक, नगदी, जेवर, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी पीड़िता की तरफ से कालिंजर थाना पुलिस को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.