बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। परसुरामपुर थानाक्षेत्र के हरिगांव में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के घर के बाहर मिला है। बुजुर्ग की नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। हरिगांव निवासी केवला देवी पत्नी स्व. मालिकराम अपने घर पर अकेली रहती थीं। उनकी दो बेटियां हैं, जिनका विवाह करीब दस साल पहले हो चुका था। घर पर परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं रहता था। रविवार को सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने घर के बाहर खून से लथपथ केवला देवी का शव देखा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका के मुंह और नाक से होते हुए खून शरीर पर फैला था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी परशुरामपुर विश्वमोहन राय ने शव को कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्य...