बिजनौर, दिसम्बर 23 -- थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ रामपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जांच के दौरान मृतक की पहचान भीम सिंह पुत्र हरपाल सिंह, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम हल्दुआ रामपुर के रूप में हुई। बताया गया कि भीम सिंह नोएडा सेक्टर-45 में ठेकेदार महिपाल सिंह के साथ डेकोरेशन का कार्य करता था। जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 दिसंबर को नोएडा स्थित किराये के कमरे में मृतक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद ग्राम निवासी ललित पुत्र झब्बा एवं विनीत पुत्र चमन सिंह द्वारा रात्रि के समय शव को गांव लाया गया। पुलिस जांच में मृतक के शरीर पर सीने, कमर एवं दाहिनी बांह पर नील पड़ने के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मृत्यु संदिग्ध हालात में प्रतीत हो रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.