काशीपुर, मार्च 29 -- काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा स्थित चांदा फार्म में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुत्रवधू की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बांसखेड़ा के चांदा फार्म निवासी कुलदीप सिंह पुत्र हरवेल सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को सूचना दी कि गुरुवार, 27 मार्च की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके घर में गोली चली। गोली ने उनकी मां जसवीर कौर के हाथ को छिलते हुए उसकी पत्नी करमजीत कौर के पेट में जा घुसी। उनका बेटा नवराज सिंह बाल-बाल बच गया। इलाज के बाद जसवीर कौर को छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल करमजीत कौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.