अमरोहा, जनवरी 11 -- एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर युवती की स्वेच्छा से परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती एक माह से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। इस मामले में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। युवती की बरामदगी न होने से आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि शीघ्र बरामदगी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन व उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए युवती को गजरौला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि युवती ने न्यायालय में अपने बयान में कहा कि वह स्वेच्छा से गई थी व उसने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। युवती ने अपने परिजनों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.