कानपुर, जनवरी 31 -- चकेरी। जाजमऊ नए गंगापुल पर सड़क किनारे एक टेनरीकर्मी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। वह शुक्रवार को उन्नाव स्थित टेनरी में काम करने के लिए निकला पर घर नहीं लौटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका है। जाजमऊ के सरैयां निवासी मोहम्मद आबिद ने बताया कि उनका 40 वर्षीय भाई मोहम्मद साबिर अखलाक नगर गंगाघाट में रहता था। उन्नाव के बन्थर में एक टेनरी में काम करता था। परिवार में पत्नी मुन्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। आबिद ने बताया कि भाई शुक्रवार को घर से टेनरी में काम करने निकला था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह साबिर का शव नए गंगापुल की शुरुआत में सड़क किनारे पड़ा मिला। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि चेहरे पर चोट के निशान हैं। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि साबि...