रुडकी, जुलाई 22 -- राजपाल सिंह निवासी रोहतक हरियाणा ने तहरीर देकर बताया कि वह और उनका 15 वर्षीय साथी अनमोल 14 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। कांवड़ यात्रा के पवित्र उद्देश्य के साथ दोनों ने गंगा जल एकत्र किया और 17 जुलाई को अपने गृहनगर रोहतक की ओर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मंगलौर गंगनहर के पास अनमोल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। राजपाल ने बताया कि वह और अनमोल साथ-साथ चल रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में अनमोल का कोई अता-पता नहीं चला। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.