मोतिहारी, अप्रैल 12 -- छौड़ादानो। महुआवा थाना क्षेत्र के चंद्रमन गांव में शुक्रवार दोपहर एक सोलह वर्षीया किशोरी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी। मृतका रिंकु कुमारी चंद्रमन गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद यादव की पुत्री थी। सूचना पर पहुंची महुआवा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती का शव नीचे जमीन पर लिटाया पाया गया था। मृतका के गले पर भी किसी तरह का कोई निशान नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.