फरीदाबाद, फरवरी 3 -- पलवल। धतीर गांव स्थित अमेजन कंपनी परिसर में ठेकेदार के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ अत्यधिक काम का दबाव बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान मृतक के परिजनों ने अस्पताल में आक्रोश प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के मुताबिक, धतीर गांव निवासी सतीश का 26 वर्षीय बेटा साहिल पिछले दो वर्षों से अमेजन कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को साहिल का अवकाश था। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने उसे जबरन काम पर बुला लिया। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि काम के बढ़ते बोझ और कम वेतन की वजह से वह तनाव में रहता था। मृतक के पिता का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.