हल्द्वानी, जनवरी 13 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। काठगोदाम निवासी एक युवक अपने घर में मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शिवपुरी, दमुवाढूंगा निवासी 34 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र किशोरी लाल पूर्व में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इन दिनों वह घर पर ही था। पुलिस के मुताबिक इन दिनों सुमित का परिवार किसी काम से दिल्ली गया था। मंगलवार सुबह सुमित के बाहर नहीं दिखने पर आस-पड़ोस के लोग घर की तरफ आए तो दरवाजे बंद थे। खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो सुमित अचेत पड़ा मिला। उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.