दरभंगा, फरवरी 6 -- दरभंगा/कमतौल, हिटी। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव निवासी स्व. लखन सहनी के पुत्र शंकर साहनी (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम कंसी चौक पर दोस्तों से नोक झोंक होने के दौरान सड़क पर गिरकर वे जख्मी हो गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई नागेंद्र साहनी ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे शंकर कंसी चौक पर दोस्तों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान आपस में नोकझोंक होने के दौरान वे सड़क पर गिर पड़े। उस समय उन्होंने इसे हल्के में लिया। वह रात में घर जाकर सो गए। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बुधवार की सुबह उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना के रास्ते में उनकी ...