सिद्धार्थ, अगस्त 13 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के कड़जहर गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गमछा के सहारे आम के पेड़ से लटकता एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के कड़जहर गांव निवासी संतोष कुमार मिश्र (42) पुत्र इंद्रजीत मिश्र का शव घर से 50 मीटर दूर पूरब आम के बाग में गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटकता मिला। मंगलवार की सुबह कुछ महिलाएं बाहर निकली तो पेड़ से लटकता शव देख ग्रामीणों को जानकारी दी। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परजिनों ने बताया कि सोमवार की रात भोजन कर संतोष घर के बाहर सोया हुआ था। इसके बाद कब घटना हुई ये जानकारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.