सोनभद्र, जनवरी 12 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड के पास सोमवार की शाम लगभग सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को उसके पास से मोबाइल और कुछ नगद रुपए भी मिले है। पुलिस ने उसकी पहचान 42 वर्षीय अजीत कुमार गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता निवासी काशीपुरा पन्नूगंज के रूप में की। इसके बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। राबर्ट्सगंज कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत जहर खाने से हुई है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.