महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे के पश्चिम शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक सागौन के पेड़ से फंदे के सहारे 16 वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। चौक थाना क्षेत्र के कुईया उर्फ महेशपुर निवासी गुड्डू शर्मा झनझनपुर चौराहे पर मकान बनाकर फर्नीचर की दुकान चलाता है। शुक्रवार की सुबह उसके 16 वर्षीय पुत्र राज शर्मा का शव झनझनपुर स्थित एक कॉलेज के पास सागौन के पेड़ से लटका मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब पेड़ से शव लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना सिंदुरिया पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने शव को क...