मिर्जापुर, मार्च 17 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज रेंज के बहुती कंपार्ट नंबर तीन पटेहरा जंगल में सोमवार की दोपहर दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से सैकड़ों बीघा का जंगल जलकर राख हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। रेंज के पटेहरा जंगल में दोपहर आग की लपटें उठती देख मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने फायर ब्रिगेड व वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड यूनिट प्रभारी अशोक कुमार त्रिपाठी, वन विभाग की टीम व थाना संतनगर के एसआई शिव प्रकाश यादव की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने घंटो मशक्कत बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक आग से सैकड़ों बीघा जंगल जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटों से कीमती खैर, बांस, तेंदू के साथ जलावनी में ककोर, पलास, खिन्ना आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.