फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- थाना टूंडला के गांव बन्ना स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में बुधवार प्रात एक विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। काशीराम आवास कॉलोनी बन्ना निवासी 27 वर्षीय कोमल पत्नी लकी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। वह चीखने चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुन पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगो ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को फंदे से उतारा। परिजनों तथा वहा मौजूद लोगो से पूछताछ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...