कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी कस्बे के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय भतीजी 17 फरवरी की शाम सिलाई के लिए तागा लेने जाने की बात कहकर चार साल की छोटी बहन संग घर से निकली थी। इसी के बाद से दोनों लापता हो गईं। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित का कहना है कि उसकी भतीजी की मानसिक हालत भी कम ठीक रहती थी। हालांकि, इलाज से इन दिनों उसको काफी आराम था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.