आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कौरागहनी गांव में मंगलवार की दोपहर विवाहिता की संदिग्धवस्था में मौत हो गई। आठ माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी विजेंदर की 23 वर्षीय पुत्री करिश्मा का विवाह बीते मई माह में सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासी दिलीप कुमार के साथ हुआ था। करिश्मा की मां बबीता ने सरायमीर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि करिश्मा के घर से फोन आया कि तुम्हारी लड़की की तबियत ठीक नहीं है। उसे लेकर सदर अस्पताल आए हैं। बेटी के बीमार होने की सूचना पर करिश्मा की मां अपने बेटे के साथ उसके घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.