कौशाम्बी, फरवरी 12 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद पिपरी थाने के शेरगढ़ गांव में गुरुवार को गेहूं की सिंचाई करने गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। खेत में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एयरपोर्ट थाने के गौसपुर कटहुला गांव निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र कोइली किसानी करते थे। उनके छोटे भाई नन्हू ने बताया कि रेलवे लाइन में जमीन अधिग्रहित होने के बाद मिले मुआवजे से लक्ष्मण ने शेरगढ़ गांव में कृषि योग्य जमीन खरीदी थी। उसमें उन्होंने गेहूं बोया है। गुरुवार सुबह करीब वह फसल की सिंचाई करने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर तक घर न लौटने पर परिजन परे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.