कौशाम्बी, नवम्बर 22 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के सिंहपुर गांव में शनिवार सुबह युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पहली पत्नी ने सौतन पर जहर देकर कर पति को मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिंहपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र शिवबाबू मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। करीब 12 साल पहले उसकी शादी संदीपनघाट थाने के क्यामुद्दीनपुर गांव की कंचना देवी के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही विवाद के बाद कंचना अपने पति विनोद को छोड़ कर मायके चली गई थी। कंचना के ससुराल नहीं आने पर दो साल बाद विनोद ने पूरामुफ्ती थाने के गोविंदपुर तेवारा गांव की सिया दुलारी के साथ विवाह कर लिया था। ज...