कौशाम्बी, जून 14 -- पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर संदिग्ध दशा में महिला ने सिंदूर निगल लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जौनपुर जिले की रहने वाली महिला की शादी एक गांव के एक युवक के साथ हुई है। किसी बात को लेकर वह काफी दिनों से पति से अलग रह रही है। उनका अदालत में तलाक का मुकदमा भी विचाराधीन है। अक्सर वह अपनी बहन के घर आती थी। आठ माह पहले पड़ोस के ही युवक से प्रेम संबंध हो गया। तब से ही वह युवक के साथ ही रह रही है। शनिवार दोपहर उसने किसी बात से नाराज होकर सिंदूर निगल लिया। हालत बिगड़ती देख युवक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पूछताछ के बाद छानबीन शुरू कर दी है। एसओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि महिला ने गुस्से में सिंदूर निगलने की बात कही है। फिलहाल उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.