हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में पत्नी से कहासुनी के बाद संदिग्ध परिस्थिति में युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव गालंद निवासी भूपेंद्र पत्नी पूनम और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह एक कंपनी में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मंगलवार दोपहर को भूपेंद्र की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इस दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में भूपेंद्र को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान भूपेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहा...