प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़े बाबा मंदिर के पास धंधवल किधौंली गांव निवासी संजय सरोज पुत्र कल्लू सरोज के रिहायशी छप्पर में रविवार को दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उस समय परिजन खेत में थे। आग लगने की जानकारी होते ही भागकर घर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच छप्पर जलकर राख हो गया। उसके नीचे रखे गृहस्थी के सारे सामान जल गए। बाइक, चारपाई आदि गृहस्थी के लाखों रुपये कीमत के सामान जल गए। खबर मिलते ही हल्का लेखपाल कंचन सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज शिव शरन सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.