कौशाम्बी, नवम्बर 30 -- करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव निवासी रमाकांत ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा शिवाकांत स्थानीय जूनियर स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। 28 नवंबर की सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी के बाद से संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...