कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा खुर्द गांव की रहने वाली सोनी देवी पत्नी कृपानंद तिवारी ने बताया कि इन दिनों वह नगर पालिका परिषद भरवारी में रहती है। पीड़िता की मानें तो सात जनवरी को उसका 16 वर्षीय भाई आशीष संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...