कौशाम्बी, जनवरी 19 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरई का मजरा भरेठाबाग निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ठंड लगने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भरेठाबाग निवासी 50 वर्षीय बुधराम उर्फ बुद्धू मौर्य पुत्र रघुनाथ मौर्य सोमवार को मोपेड से सब्जी बेचने निंदूरा स्थित मंडी गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बुधराम वहां अचानक गिर गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो आनन-फानन में घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद घरवाले इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बुधराम को मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में घरवालों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। मृतक के ...