देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। नगर पुलिस नशीले पदार्थ की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस किसी प्रकार की जानकारी देने से बच रही है। नगर के नंदन पहाड़ के समीप दुकान के पास छापेमारी की गयी। पुलिस गाड़ी देख दो युवक मौके से फरार हो गये। वहीं एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि उसके पास से पुलिस ने किसी प्रकार का सामान बरामद नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...