सासाराम, दिसम्बर 2 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के तिअरा गांव के बधार में रविवार की रात मनीषा (40) की मौत संदिग्ध अवस्था में हो हो गयी। पूर्व बीडीसी सुनील बैठा व पैक्स अध्यक्ष गुड्डु दूबे ने बताया कि महिला सरसो का पटवन कर रही थी। जब देर रात तक घर नही लौटी तो घर वाले बारह बजे रात में खोजने गये। खेत में ही महिला का शव देखा गया। परिजनों ने सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...