मधुबनी, फरवरी 19 -- फुलपरास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लकसेना गांव में गुरुवार को एक 19 वर्षीय महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में होने की बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार रोहित पासवान की 19 वर्षीय पत्नी बिंदु कुमारी अपने घर में गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना थाना पुलिस को मिली। पुलिस की टीम पुअनि राजीव सिंह, पुअनि विनीता साव प्रशिक्षु पुअनि सुरुचि दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को उसके घर के बरामदा से बरामद किया। जहां महिला के गले में फंदा लगाने का निशान स्पष्ट रूप से दिख रहा था। जबकि मृतका के परिजनों ने बताया कि उसकी हत्या की गई है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी जांच करते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात बताया। मृतका की शादी पिछले साल रोहित के साथ हुई थी। मृतका हाल में ही हुए इंटरमीडिएट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.