संभल, मार्च 17 -- बहजोई। संदिग्ध अवस्था में युवक अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन युवक के ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे थे। सोमवार को एक मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में कुंदे पर रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन परिजन युवक को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि युवक का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। कई बार उसके साथ ससुरालियों ने मारपीट भी की थी। इसी को लेकर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.