गुमला, जुलाई 4 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के गुंगाटोली गांव से पुलिस ने 23 वर्षीय युवक विवेक उरांव का शव गुरुवार को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार विवेक बुधवार को अपने चाची इला उरांव से खाना मांग कर अपने रूम में सोने चला गया। इसके बाद सुबह काफी देर होने के बाद जब उसकी चाची ने रूम के अंदर जाकर देखा ,तो विवेक मृत पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विवेक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला है। साथ ही उसके गले में खरोच व चेहरे में चोट के निशान दिखाई दे रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.